लॉकडाउन में असहाय पशुओं पर ध्यान दे रहा विभाग

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के कारण सभी वर्गों के लोगों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। वहीं मानव के साथ-साथ असहाय पशुओं को भी भूखा रहना पड़ रहा है। पशुपालन विभाग बेसहारा पशुओं की भूख मिटाने को शहरी क्षेत्र में अभियान चलाने की कवायद शुरू कर दी है। ताकि असहाय पशुओं को भूखे न रहना पड़े। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी अरविद कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में असहाय पशुओं के साथ-साथ सड़कों पर भटकने वाले पशु व कुत्तों को भी भोजन के रूप में डाग फूड के साथ खिचड़ी खिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभागीय स्तर पर एक चिकित्सक सहित चार कर्मियों की टीम का गठन किया गया है। ताकि वे नगर में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर असहाय पशुओं व कुत्तों को भोजन करा सके। बता दें कि मानव के लिए सरकार व समाजसेवी लोग बढ़ चढ़ कर मदद करने के लिए तत्पर हैं, लेकिन बेसहारा पशुओं की मदद के लिए समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार