खलिहान में आग लगने से गेहूं जलकर हुआ राख



प्रखंड के मंगरवलिया गांव स्थित एक खलिहान में बुधवार की रात आग लगने से खलिहान में रखे गए चार बीघा के गेंहू के बोझे जल कर राख हो गए। पीड़ित किसान कृष्णा राम द्वारा असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात के विरूद्ध राजपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग दस बजे किसी ने कृष्णा राम के खलिहान में आग लगा दी। आग की लपटें देख ग्रामीण घर से बाल्टी ले खलिहान की ओर दौड़े और पंप सेट चालू कर आग बुझाने लगे। समाजसेवी सोनू दूबे की सूचना पर राजपुर थानाध्यक्ष संजय यादव अग्निशमन वाहन को ले मंगरवलिया पहुंच आग पर काबू पाने में सफल हुए। सीओ सह बीडीओ राघवेन्द्र दयाल ने कहा कि आग से हुई क्षति का आकलन करने के लिए सीआइ व राजस्व कर्मचारी को मंगरवलिया भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद किसान को मुआवजा के लिए जिला को भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित किसान द्वारा अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया है। बताते चलें कि कृष्णा राम दूसरे का खेत लेकर खेती किया था। गुरुवार को गेंहू की दउनी करवाने वाला था। लेकिन इस घटना से उसके अरमान पर पानी फिर गया है।
कोरोना से जंग में लोगों की मदद को आगे बढ़े कई हाथ यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार