कोरोना से जंग में लोगों की मदद को आगे बढ़े कई हाथ



कोरोना की जंग से लोगों की मदद को ले कई हाथ आगे बढ़े हैं। कई गांवों में साफ-सफाई व सैनिटाइज के साथ गरीबों व असहायों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। तेंनुआ ग्राम में मुखिया सरिता देवी की अगुवाई व बीडीओ कुमुद रंजन एवं थानाध्यक्ष केएन यादव की मौजूदगी में प्रत्येक घरों को मास्क, साबुन, फिनायल का वितरण किया गया। समाजसेवी विवेक कुमार यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, रिकू यादव, रामजी यादव, कमलेश कुशवाहा, संजय कुशवाहा, दुनिया लाल सहित अन्य द्वारा लोगों के घरों तक पहुंचाई गई। समाजसेवी विवेक ने बताया कि गांव के तीन सौ घरों के नौ सौ लोगों के बीच मास्क, साबुन व फिनायल बांटी गई।

उदयपुर ग्राम में भी प्रशासनिक के सहमति पर समाजसेवी ई. प्रभात कुमार द्वारा अपने एक महीने के वेतन से कुल चार सौ लोगों को चावल, दाल, आलू जैसे राहत सामग्रियां बांटी गई। पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह, टूना सिंह, मुकुल यादव, विजय कुमार सहित कई लोग द्वारा वितरण में सहयोग किया गया। समाजसेवी ने बताया कि उदयपुर के दलित और महादलित बस्तियों को इस कोरोना वैश्विक महामारी में कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हम उनकी सेवा भाव के लिए तत्पर हैं। बीडीओ ने बताया कि स्वच्छता अभियान की तरह प्रखंड के कई समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों का हाथ गरीबों की सहायतार्थ आगे बढ़े हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार