खुटहाडीह में दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन जख्मी, एक की मौत

लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहाडीह गांव में गुरुवार को दो पक्षों में लाठी-डंडे एवं ईट पत्थर से जमकर मारपीट हुई। घटना में चार लोग जख्मी हो गए। इसमें गंभीर रूप से जख्मी 50 वर्षीय परमानंद सिंह की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में हो गई। घटना को लेकर मृतक की पत्नी शोभा देवी ने राजीव सिंह, संजीत सिंह, रॉकी कुमार, विशाल कुमार एवं गुड्डू कुमार को आरोपित किया है। वहीं दूसरे पक्ष के राजीव कुमार ने परमानंद सिंह, रामानंद सिंह, दयानंद सिंह, गौरव एवं गोलू को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। मामले में चार नामजद को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार परमानंद सिंह एवं राजीव सिंह दोनों हिस्सेदार हैं।गुरुवार को दोनों परिवार की महिलाओं के बीच घरेलू विवाद को लेकर गाली गलौज हुआ। घटना को लेकर महिलाओं ने अपने-अपने पति को चेतन टोला जाने वाली पथ स्थित डेरा पर फोन कर दिया। डेरा पर दोनों के पुरुष आपस मे वाद विवाद करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे एवं ईंट-पत्थर से मारपीट होने लगी। घटना में प्रथम पक्ष के परमानंद सिंह एवं दूसरे पक्ष के राजीव सिंह, संजीत सिंह एवं रॉकी कुमार जख्मी हो गए। इनमें परमानंद सिंह की मौत गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान हो गई। दूसरे पक्ष के जख्मी राजीव सिंह, संजीत सिंह एवं रॉकी कुमार का इलाज रेफरल अस्पताल बड़हिया में कराया गया। पुलिस ने इलाज के बाद उक्त तीनों जख्मी एवं खुटहाडीह से विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि घटना घरेलू विवाद को लेकर हुई है। दोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज किया गया है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एमवीआइ जांच को लेकर एनएच रहा सूना, छह हजार जुर्माना यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार