आपसी विवाद में चली गोली में एक घायल

सत्तरकटैया। बिहरा थाना क्षेत्र के लौकही नहर चौक पर गुरुवार की शाम आपसी विवाद में चली गोली में एक युवक घायल हो गया।

दुम्मा के कुछ युवक एवं नंदलाली के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया जिसमें दुम्मा के युवक ने नंदलाली निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र अभय कुमार को जानलेवा हमले करते हुए गोली मार दी जो उसके हाथ में जा लगी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही बिहरा पुलिस पहुंची और घायल युवक को पंचगछिया पीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार