मंडल कारा से सात कैदियों को किया गया मुक्त

खगड़िया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के अधिकारियों ने मंडल कारा खगड़िया का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कारा में कोरोना से बचाव के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की। सैनिटाइजर, मास्क, साबुन वितरण आदि कार्य की भी समीक्षा की गई। इसे लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें अनुमंडल दंडाधिकारी खगड़िया भी मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संतोष कुमार दुबे ने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 109 के अंतर्गत सात कैदी को जेल से मुक्त किया गया। कारा अधीक्षक से सभी श्रेणी के सजायाफ्ता कैदी की सूची मांगी गई है। ताकि वालसा से मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सके। कारा अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि कोरोना से बचाव हेतु नियमानुसार सभी आवश्यक एहतियात बरती जाए। सचिव ने शारीरिक दूरी बनाए रखने को लेकर भी हिदायत दी है।

सड़क दुर्घटना में दो घायल यह भी पढ़ें

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार