अरियांव पर पुलिस पर हमला मामले में 11 गिरफ्तार

बक्सर : थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में शराब के अवैध धंधेबाजों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वियफे मुसहर, धर्मेंद्र मुसहर, मुन्ना मुसहर, सरस्वती देवी, चिता देवी, बसंती देवी, सुभगिया देवी, मनोरमा देवी, फूलकुमारी देवी, सरिता देवी, सीता देवी सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में 31 नामजद तथा 30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरियांव के अनुसूचित बस्ती में अवैध महुआ शराब का निर्माण हो रहा है। सूचना पर पुलिस छापेमारी करने गई। जहां धंधेबाजों लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में होमगार्ड जवान मुकेश पाठक, मो.जहीरुदीन, ग्राम रक्षा दल के सदस्य भोला पासवान, अरियांव पंचायत के पूर्व सरपंच शिवशंकर सिंह जख्मी हो गए। घायलों का इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला-पुरुष समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। जबकि, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी जारी है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार