मथुरा में हादसे में पिता-पुत्री सहित चार लोग घायल

गोपालगंज : उत्तर प्रदेश के मथुरा में एनएच पर पहिया फट जाने से एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार गोपालगंज शहर के आर्यनगर निवासी पिता-पुत्री सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग हरियाणा से कार से अपने घर आ रहे थे। हादसे के बाद चारों घालयों को स्थानीय अस्पताल में इलाज किया गया। यहां से शहर पहुंचने पर चारों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जाता है कि शहर के आर्य नगर मोहल्ला निवासी फरहद अब्बास की पुत्री ताबिदा हरियाणा के कुरूक्षेत्र में रहकर पढ़ाई करती है। लॉकडाउन के दौरान ही हरियाणा में इस छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। जिसकी सूचना छात्रा ताबिदा ने अपने पिता को फोन पर दिया। बेटी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर फरहद अब्बास सदर एसडीपीओ उपेंद्र पाल से वाहन पास बनवाने के बाद कार से अपनी पुत्री को लाने कुरूक्षेत्र पहुंच गए। वहां से ये कार से अपनी पुत्री के साथ वापस अपने घर आ रहे थे। तभी मथुरा के पास एनएच पर कार डिवाइटर से टकरा गई। इस हादसे में फरहद अब्बास, इनकी पुत्री ताबिदा, हरीश यमन तथा चालक असगर अली गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने स्थानीय अस्पताल में चारों घायलों को इलाज कराया। इलाज कराने के बाद चारों लोग गोपालगंज शहर पहुंचे। घर आने के बाद चारों को स्वजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार