करीना- सैफ के साथ साथ कई बी टाउन कपल्स में है उम्र का गैप, जानें उम्र में बड़े पुरुष के साथ शादी करने के फायदे

केवल बी टाउन में ही नहीं बल्कि अपने आसपास भी आपने कई ऐसे कपल्स देखे होंगे, जिनकी उम्र में काफी गैप होगा। वहीं ज्यादातर देखा जाता है कि मेल पार्टनर की उम्र फीमेल पार्टनर की उम्र से ज्यादा होती है। शायद ही लोग जानते हो कि अगर मेल पार्टनर आपसे उम्र में ज्यादा बड़ा हो, तो आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। वहीं आज हम आपको बताएंगे कि अगर पार्टनर में आपसे बड़ा हो तो इसके क्या फायदे होते हैं।

एक्सपीरियंस बनाता है इंसान को मैच्योर
इस बात में कोई शक नहीं है कि इंसान समय के साथ साथ चीजों से सीखता है। इंसान के एक्सपीरियंस उसको मैच्योर बनाता है। वहीं अगर आपका पार्टनर आपसे उम्र में बड़ा होता है, तो उसको आपसे ज्यादा समझ होती है। वहीं छोटी छोटी बातों पर लड़ने की बजाए वो चीजों को समझदारी से हैंडल करता है। जिस वजह से आपके रिश्ते में खटास नहीं आती है और रिश्ता मजबूत होता है।
इनसिक्यॉरिटी जैसी फीलिंग कम होती है
अक्सर देखा जाता है कि यूथ में इनसिक्यॉरिटी की भावना ज्यादा होती है। जिस वजह से वे छोटी छोटी बातों पर लड़ाई भी करते हैं। वहीं एक्सपीरियंस के साथ यह समस्या भी खत्म हो जाती है। जिस कारण टीनएज की उम्र के लड़को के मुकाबले में 30 या इससे ज्यादा की उम्र के पुरूष में इनसिक्यॉरिटी जैसी फीलिंग कम होती है। जिस वजह से उनका रिश्ता सिक्यॉरिटी की भावना से भरा होता है।
मनी मैनेजमेंट बेहतर तरीके से करते हैं
जहां कम उम्र होने के साथ समझ भी कम होती है। जिस वजह से फिर मनी मैनेजमेंट में काफी दिक्कत आती है। वहीं अगर आपका पार्टनर आपसे बड़ा होता है, तो उसमे समझ आपसे ज्यादा होती है। इसके साथ ही वो आपको मनी मैनेजमेंट में काफी मदद करते हैं और आपको बेहतर सुझाव भी देता है।
चीजों को लेकर काफी क्लियर होते हैं
मैच्योर होने की वजर से बड़ी उम्र के पुरूष चीजों को लेकर काफी क्लियर होते हैं। उनका वीजन काफी क्लियर होता है कि कब, क्या और किस समय करना है। जहां आप अपने बचपने के चक्कर में चीजें खराब कर लेती हैं। वहीं ज्यादा उम्र के पुरूष चीजों को समझदारी से संभाल लेता है।
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ प्यार ही काफी नहीं
कोई भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ प्यार ही काफी नहीं है। रिश्ते को प्यार के साथ समझ और सम्मान की भी जरूरत होती है। वहीं ये चीजें कम उम्र की फीमेल पार्टनर में कम होती है। उम्र के बड़े पुरुष इस बात को बखूबी जानते हैं। जिस वजह से उनके रिश्ते में कम दिक्कतें आती हैं।

अन्य समाचार