लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे लोग

बिलासपुर, जासं : नगर के माटखेड़ा मार्ग, सिनेमा रोड, पुरानी तहसील मार्ग, मुहल्ला पंजाबी कालोनी, साहूकारा, भट्टी टोला, शीरी मियां, कायस्थान, शांति कॉलोनी, सिंह कॉलोनी समेत अधिकतर मुहल्लों में लोग सड़कों पर खड़े या घूमते नजर आ रहे हैं। हद तो तब हो गई कि जब लोग अपने निजी वाहनों से फर्राटा भरकर गलियों में घूमते नजर आते हैं। पुलिस प्रशासन कतई कार्रवाई नहीं कर रहा है। दूसरी ओर बुधवार को पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने नगर में लॉकडाउन स्थिति का जायजा लिया था। इसी बीच लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर लॉकडाउन का पालन कराने का निर्देश दिए थे। उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार के अनुसार नगर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार