यमुनापुर में 20 लोग आगरा से पहुंचे

---घर से मंगाना पड़ा खाना, नहीं की गई थी कोई व्यवस्था

---मुखिया ने पंचायत सचिव पर लगाया लापरवाही का आरोप
पश्चिमी चंपारण। यमुनापुर टड़वलिया पंचायत के यमुनापुर में शुक्रवार को 20 लोग आगरा से पंहुचे। ग्रामीणों द्वारा सभी को मध्य विद्यालय यमुनापुर में बने आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटाइन कराया गया। हद तो यह कि करीब 17 घंटे के बाद शनिवार की दोपहर मेडिकल टीम क्वारंटाइन सेंटर पहुंची और सभी की स्क्रीनिग शुरू हुई। आगरा से गांव पहुंचे लोगों ने बताया कि देर रात तक इंतजार के बाद भी भोजन की कोई व्यवस्था नहीं हुई तो घर सूचना भेजकर भोजन मंगवाया गया। सहायक शिक्षक शिव पूजन बैठा ने बताया कि घर से खाना आएगा तो फिर क्वारंटाइन करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है। कहा कि विद्यालय में ठहराए गए लोगों में यमुनापुर टड़वलिया व नयागांव रामपुर पंचायत के लोग शामिल हैं। ठहराए गए लोगों के लिए मुखिया ने भोजन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। मुखिया रामबिलास सिंह ने कहा कि लोगों के रहने व खाने की व्यवस्था कर दी गई है। मेडिकल टीम को भी रात में ही सूचना दी गई। शनिवार की दोपहर टीम मौके पर पहुंची। पंचायत सचिव द्वारा काम मे कोताही बरती जा रही है। जिसकी शिकायत बीडीओ से की गई है।
खाद्य सुरक्षा का 200 लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार