साइकिल से धक्का लगने के विवाद में बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली

बिहारशरीफ। दीपनगर थाना क्षेत्र के गोपापुर गांव में साइकिल से धक्का लगने  के विवाद में शुक्रवार की शाम दो बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मारी दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 55 वर्षीय सिद्दी यादव है। घायल को इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स में भर्ती कराया गया। गोली अधेड़ के बांह में लगी है। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सिद्धि यादव का पोता शाम में साइकिल चला रहा था। जिससे अजय कुमार के परिवार को धक्का लग गया। धक्का लगने के बाद अजय कुमार के बेटों ने बालक को पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सिद्धि यादव मौके पर पहुंच गए। दोनों तरफ से बहस होने लगी जिसके बाद अजय कुमार व उसके बेटों ने गोली चला दी, जिससे सिद्धि यादव घायल हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

घर में घुसकर अधिवक्ता को मारी गोली, मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार