गोली लगने से किशोर घायल

खगड़िया। नगर पंचायत गोगरी जमालपुर स्थित नवलकिशोर टोला के एक विवादित भूखंड पर वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने शनिवार की संध्या जमकर गोलीबारी की। इससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान वहां खेल रहे एक किशोर के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल किशोर को स्वजनों ने रेफरल अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल किशोर का नाम राजू कुमार है। वह अपने ननिहाल उपेंद्र मंडल के यहां नवलकिशोर टोला आया हुआ था और उक्त विवादित भूखंड पर खेल रहा था। गोली चलते देख वह भागने लगा और इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई। जिससे वह जख्मी हो गया। घायल राजू ने बताया कि जब वह मैदान पर खेल रहा था, तभी सोनू महंत एवं अन्य आकर वहां गोलीबारी करने लगा। भागने के दौरान उसके पैर में गोली लग गई। गोगरी

पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू यह भी पढ़ें
थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। बदमाशों पर कार्रवाई होगी।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार