19 अप्रैल-भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1451 - बहलोल खान लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1526 - बाबर ने दिल्ली सल्तनत के अंतिम सुल्तान इब्राहिम लोदी को हराकर मुगल वंश की नींव रखी।
1775 - अमेरिकी क्रांति की शुरुआत।
1852 - कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1882- प्रसिद्ध जीव विज्ञानी चार्ल्स डार्विन का निधन।
1910 - हैली पुच्छल तारा पहली बार खुली आँखों से देखा गया।
1919 - अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली छलांग लगायी।
1950 - श्यामा प्रसाद मुखर्जी इस्तीफा देने वाले पहले भारतीय कैबिनेट मंत्री बने।
1948 - च्यांग काई शेक चीन के राष्ट्रपति बने।
1968- बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी का जन्म।
1975 -तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से भारत ने पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया।
1989 - अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।
2011 - क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक सचिव के पद पर रहने के बाद इस्तीफा दिया।

अन्य समाचार