हरा पोदीना पिने से गर्मियों में दूर रहती है ये बीमारिया

गर्मियों के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है। और आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जी हां खाने में स्वादिष्ट पुदीना के कई फायदे हैं। पुदीने में कई औषधीय गुण होते हैं। अंग्रेजी में मिंट के नाम से जाना जाने वाला पुदीना एक अच्छा माउथफ्रेशनर भी है। पुदीना हाजमे के लिए भी अच्छा है। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है। पुदीना की चटनी बहुत स्वादिष्ट होती है। पुदीना शानदार एंटीबॉयटिक की तरह काम करता है। तो आइये जानते है पुदीने के फायदों के बारे में –

मुंह में बदबू – मुंह में बदबू आने पर पुदीने का सेवन करना चाहिए। पुदीने के रस को पानी में मिलाकर कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर होती है। इससे मुंह में ठंडक का भी एहसास होता है।
घाव को ठीक करने में – पुदीना का रस किसी घाव पर लगाने से जख्म जल्दी भर जाते हैं। यदि किसी घाव से बदबू आ रही है तो इसके पत्ते का लेप लगाने से बदबू आना बंद हो जाती है।
चर्म रोग में – पुदीना कई प्रकार के चर्म रोगों को समाप्त करता है। चर्म रोग होने पर पुदीना के पत्तों का लेप लगाने से आराम मिलता है।
लू से बचने के लिए – गर्मी में लू लगने के के बाद पुदीने का सेवन करना चाहिए। लू लगने पर रोगी को पुदीने का रस और प्याज का रस देने से फायदा होता है।
उल्टी में – उल्टी होने पर आधा कप पुदीना का रस हर दो घंटे पर रोगी को पिलाइए, इससे उल्टी आना बंद हो जाएगा।
पेटदर्द में – पेटदर्द होने पर पुदीने को जीरा, हींग, काली मिर्च में नमक मिलाकर पीने से पेट का दर्द समाप्त हो जाता है।
प्रसव में – महिला को प्रसव के समय पुदीने का रस पीना चाहिए, इससे आसानी से प्रसव हो जाता है।
बुखार में – बुखार होने पर पुदीना पीना चाहिए, इससे बुखार में फायदा होता है। बुखार में पुदीने को पानी में उबालकर थोड़ी चीनी मिलाकर उसे गर्म-गर्म चाय की तरह पीना चाहिए।
चेहरे पर चमक लाने के लिए – ताजा-हरा पुदीना पीसकर चेहरे पर बीस मिनट तक लगा लें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा की गर्मी समाप्त होती है।

अन्य समाचार