ओलावृष्टि फसलों पर कहर, आम-लीची के साथ मक्का की 60% क्षति

बारिश और ओलावृष्टि के वजह से एक बार फिर से बिहार में फसल की बर्बादी हो गई है जिसका नुकसान किसानों को हो गया है। ओलावृष्टि के वजह से मुजफ्फरपुर जिले में पेड़ों पर सजे हुए लीची और आम की काफी नुकसान हुए है।

मक्का के फसल का तकरीबन 60 प्रतिशत बर्बाद हो गया है। जिले का गायघट, मीनापुर, औराई, कतरा बोच हा क्षेत्र में किसानों को काफी नुकसान हो गया है।
ओलावृष्टि के वजह से घर को भी क्षति हुई है। कुछ ओलो का आकार 3-4 किलोग्राम तक का भी था। एंबेस्तर और टीन के घरों को काफी नुकसान हुआ है। रात में ओलावृष्टि के बाद भी घरों और खेतों में ओला देखने को मिला।

2 माह में चौथी बार फसल की बर्बादी हो गई। फरवरी माह में भी ओलावृष्टि हुई थी वहीं दो बार बारिश और आंधी भी आ चुकी है। अप्रैल माह में एक सप्ताह के अंदर ही दूसरी बार तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। इससे गेहूं की फसल को नुकसान हुआ था।
जिलाधिकारी ने 24 घंटे में हुए फसल नुकसान का ब्योरा मांगा है साथ ही क्षति हुई फसल का आकलन किया जाएगा। फरवरी माह में हुए गेंहू के नुकसान में राज्य सरकार ने 577 करोड़ की राशि पूरे राज्य के किसानों के लिए जारी किया था।
Source: https://hindi.news18.com/news/bihar/muzaffarpur-havoc-in-muzaffarpur-damage-mango-litchi-and-corn-crop-about-60-percent-brpt-3030049.html

अन्य समाचार