बुआरी पंचायत मुखिया ने कराया ब्लीचिंग का छिड़काव

पूर्णिया। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बुआरी पंचायत की मुखिया राखी देवी ने सेनिटाइजर, मास्क और साबुन का वितरण किया। सरकार के निर्देश के आलोक में पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव अभियान का खुद छिड़काव कर शुरूआत भी की। उन्होंने विभिन्न वाडरें में भ्रमण कर लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा। मुखिया ने खुद से कई घरों व परिसर में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। वहीं मास्क, सैनिटाइजर व साबुन आदि भी वितरित किया। उन्होंने लोगों को घर में रहने, दूरी बनाकर बात करने, बहुत जरूरी होने पर मास्क लगाकर निकलने को कहा। इस मौके पर पूर्व मुखिया मनोज कुमार यादव एवं कई वार्ड सदस्य मौजूद थे।

वार्ड पार्षद ने जरूरतमंदों के बीच बांटी राहत सामग्री यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार