दबंगों ने किसान को गोली मार किया घायल

खगड़िया। पसराहा थाना क्षेत्र के पुनौर गांव में नंदलाल शर्मा को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना बीते शनिवार संध्या की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान नंदलाल शर्मा खेत की जुताई करा रहे थे। इस दौरान गांव के ही दबंग अवधेश शर्मा, नवल किशोर शर्मा आदि ने उन्हें गोली मार जख्मी कर दिया। सूचना पर पसराहा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पसराहा थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि भूमि विवाद में घटना घटी है। सात लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास जारी है।

पिपरपांती में युवा व्यवसायी की हत्या यह भी पढ़ें

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार