प्रेग्नेंसी के दौरान सूजन कम करने के लिए करना चाहिए ये आसान काम,जानिए

माँ बनना महिलाओं का सौभाग्य है लेकिन इस समय महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब एक महिला गर्भवती होती है तब उसे कई तरह की मानसिक और शारीरिक परेशानियां होती है।

होती है ये परेशानी:
गर्भवती महिलाओं को उल्टी आना, पेट और शरीर के अन्य अंगो में दर्द, चक्कर आना, वजन बढ़ना, चिड़चिड़ापन, घबराहट आदि समस्याएं होती है। गर्भावस्था में शरीर में सूजन आना भी सामान्य है।
कैसे करें इन समस्याओं का निवारण:
गर्भधारण पर हाथ, पैर, चेहरे और पैरो में सूजन आने लगती है। गर्भवती महिलाओं के यूरिन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने, पैरो को अधिक देर तक लटकाकर बैठने या शरीर में पानी के जमने से पैरो में सूजन हो जाती है। पैरो में सूजन से छुटकारा पाने के लिए गुनगुने पानी में पैरो को डुबो कर रखे। मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है, इससे भी सूजन कम हो जाएगी।
स्तनों में सूजन:
गर्भावस्था में स्तनों में भी सूजन आ जाती है। हार्मोन परिवर्तन के कारण स्तनों में सूजन और दर्द की समस्या होती है, इसलिए खाने में ज्यादा नमक शामिल ना करे। कई महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान मसूड़ों में भी सूजन आ जाती है। यह हार्मोन बदलाव के कारण होता है।

अन्य समाचार