होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार

आरा। चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी गांव में पिछले साल घटित होमगार्ड जवान महेश सिंह के पुत्र प्रमोद सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी पंकज उपाध्याय को धर दबोचा। सोमवार को जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया आरोपी मनैनी बाजार का निवासी हैं। करीब आठ महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस मामले में पुलिस करीब आधा दर्जन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब हो कि इस कांड में मृतक के भाई श्रीराम यादव ने कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि इस मामले में मनैनी के बगही टोला निवासी लखन यादव के पुत्र रवि यादव उर्फ बीरा यादव तथा बीरेन्द्र चौधरी के पुत्र धन्ना चौधरी उर्फ धनंजी चौधरी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। मृतक के भाई का आरोप था कि एक साजिश के तहत उसके भाई को घर से बुलाकर ले गए थे और इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। गोली आर-पार हो गई थी। मृतक प्रमोद कुमार सिंह  मनैनी गांव निवासी होमगार्ड जवान महेश सिंह का पुत्र था। मृतक के सीना के पास गोली के जख्म का निशान पाया गया था। हत्या की इस घटना को शुरूआती जांच में आपसी रंजिश से जोड़कर देखा गया था। मृतक के पिता उस समय पीरो में कार्यरत थे। मालूम हो कि नौ अगस्त 2019 को चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी गांव निवासी होम गार्ड जवान महेश सिंह का पुत्र प्रमोद सिंह  ट्रैक्टर का बकाया पैसा के तगादा में घर से निकला हुआ था। इस दौरान गांव के दक्षिण नदी और खेल मैदान के पास हथियार बंद तत्वों ने उसे गोली उतार दी थी । जिससे मौत हो गई थी।

गोरखपुर के संदिग्ध युवक को कराया गया क्वारंटाइन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार