मध्यप्रदेश व दिल्ली से पहुंचे 12 लोगों की हुई जांच

गोपालगंज। विश्वव्यापी कोरोना महामारी में सारा देश हलकान है। इसके रोकथाम का एकमात्र उपाय एकांत में रहना ही है। इसके रोकथाम के लिए लॉकडाउन लागू होने के बावजूद इसके लोगों का पलायन जारी है। इसी बीच सोमवार को मध्यप्रदेश तथा दिल्ली से 12 लोग प्रखंड क्षेत्र के कर्मशीला गांव पहुंचे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरताज आलम के निर्देश के बाद चिकित्सकों के दल ने सभी 12 लोगों की जांच की। सोमवार को कर्मशीला गांव के समीप 12 लोगों के दूसरे राज्यों से पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस अचानक सक्रिय हो गई। वरीय अधिकारियों को इस बात की सूचना मिलने के बाद तत्काल चिकित्सकों का दल कर्मशीला गांव के लिए रवाना किया गया। कर्मशीला गांव पहुंचे डॉ. आफताब आलम एवं डॉ. शशि शेखर कुमार ने सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिग की। इसके बाद सभी लोगों को शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि शेखर कुमार ने बताया कि तत्काल सभी यात्रियों के बारे में बीडीओ को पूरी जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्हें बखरी पंचायत के क्वारंटाइन सेंटर पर भेज दिया गया।

ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान पर मिलेगी अतिरिक्त छूट यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार