श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा बने आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज; बुमराह, डेल स्टेन को पछाड़ा

तीन बार इंडियन प्रीमिय लीग ट्रॉफी जीत चुके महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुने जाने के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करार दिया। IPL में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का श्रेय MS Dhoni को जाता है : ड्वेन ब्रावो

श्रीलंकाई दिग्गज मलिंगा को ये सम्मान स्टार स्पोर्ट्स के कमेंटेटरों ने दिया जिनमें केविन पीटरसन, डीन जोन्स, मैथ्यू हेडन, आकाश चोपड़ा, ग्रीम स्मिथ, साइमन डूल, इयान बिशप और टॉम मूडी शामिल हैं। विदेशी कप्तानों को शामिल करने की महेंद्र सिंह धोनी की रणनीति बनी चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता का कारण के : फाफ डु प्लेसिस
श्रीलंका का ये गेंदबाज पहले दस गेंदबाजों की शुरुआती सूची में शामिल था। उन्होंने डेल स्टेन, आशीष नेहरा, सुनील नारायण और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़कर ये सम्मान हासिल किया। मलिंगा ने आईपीएल के 12 सीजन में सर्वाधिक 170 विकेट लिए हैं और गेंदबाजों की सूची में नंबर एक पर हैं। आशीष नेहरा: 2003-04 में पाकिस्‍तान दौरे पर लक्ष्‍मीपति बालाजी हो गया था इमरान खान से भी ज्‍यादा फेमस
साल 2009 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले मलिंगा को मुंबई टीम ने 2018 के सीजन के लिए ड्रॉप किया था। लेकिन 2019 सीजन की नीलामी में मुंबई ने 2 करोड़ में इस सीनियर गेंदबाज को फिर से स्क्वाड में शामिल किया और मुंबई ने उसी साल अपना चौथा आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचा।

अन्य समाचार