रुक-रुक कर हुई तेज बारिश से गेहूं की फसल हो रहे बर्बाद, किसान हलकान

सीतामढ़ी। मौसम की बेरूखी एवं लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में फसलों की बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। खासकर गेहूं कि फसल पर इसका व्यापक असर पड़ा है। बहुत अधिक मात्रा में गेहूं की फसल दौनी के इंत•ार में बुरी तरह भींग गई है। जिले के बेलसंड, रुन्नीसैदपुर, रीगा, बथनाहा सहित सभी प्रखंडों में सोमवार की रात एवं मंगलवार की सुबह हुई भारी वर्षा किसानों के गेहूं और मकई के फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के 50 फीसद से अधिक गेहूं अभी खेत में लगे हुए हैं और बाकी जो खलिहान में रखे हुए थे वह भी पानी में भीग कर खराब हो गए। इससे पूर्व ओलावृष्टि के कारण मक्के एवं दहलहन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस संबंध में भाजपा नेता अनिल कुमार यादव ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी रून्नीसैदपुर एवं जिला कृषि पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उसकी क्षतिपूर्ति की मांग की है।

खाते से नहीं लौटने वाली जनधन की राशि, बैंकों में भीड़ लगाकर जान से न करें खिलवाड़ यह भी पढ़ें
बेलसंड: बहुत किसानों को गेहूं कि कटाई के बाद बोझा बांधने का भी मौका नहीं मिल पाया। पसही के सूखने की आस में बारीश ने उन्हें और भिगो दिया। ओलावृष्टि से गेहूं की खड़ी फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ है। खेतों में पानी लग जाने के कारण फसलों कि तत्काल कटाई भी संभव नहीं है। क्षेत्र के किसान लगातार इंद्रदेव एवं सूर्य देव का आह्वान कर रहे हैं ताकि उनकी फसलों की रक्षा हो। काटा हुआ गेहूं भींग जाने से थ्रेसिग भी नहीं हो पा रही है। फसलों के भींग जाने के कारण थ्रेसर मालिक भी थ्रेसिग चार्ज में बढ़ोतरी करते जा रहे हैं।
रीगा: बीते दो दिन से रूक-रूक कर हो रही तेज बारिश के कारण खेत में खड़े तथा काटे गए गेहूं का बोझा पूरी तरह बर्बाद हो गया है। गेहूं के अलावा दलहन तेलहन फसलों के अलावा आम लीची एवं गर्म सब्जियों के भी बर्बाद हो जाने से किसानों के समक्ष बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। पंछोर गांव के किसान राम मोहन ठाकुर इमली बाजार के किसान दीपक कुमार सोनार गांव के किसान संजय सिंह प्रकाश भूषण व खरसान गांव के किसान मनोज सिंह आदि ने बताया कि फसल पूरी तरह तैयार थी। कुछ खेत में लगे थे तो कुछ जगहों पर काट कर थ्रेसिग के लिए रखा गया था। बारिश ने पूरी फसल को बर्बाद कर दिया है। सरकार को सभी तरह के फसल क्षति का मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए।
बोखड़ा: प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की सुबह आए तेज आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि से मक्का, आम एवं लीची के फसलों को नुकसान पहुंचा है। भीषण आंधी से कई फुस व एस्बेस्टस के छप्पर वाले घरों को भी नुकसान पहुंचा है। आंधी तूफान के दौरान भाउर गांव के वार्ड आठ में उदय कान्त झा के घर पर ताड़ के पेड़ गिर गया। जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। बागरवन के किसान शंभू प्रसाद सहनी, उखरा के अनिल तिवारी, पतनुक्का के कुलदीप यादव, राजाराम पंडित, बुधनगरा के अभय कुमार चौधरी एवं गौरव रंजन ने बताया कि आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि से किसानों को काफी क्षति पहुंची है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार