इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन में MS Dhoni और Sachin Tendulkar शामिल




This team wouldn't lose too often!
With his international career officially over, Peter Siddle picks an XI based on the best players he faced in the Test arena. pic.twitter.com/I5GDnbiwx6
— cricket.com.au (@cricketcomau) April 21, 2020

function catchException() {try{ twitterJSDidLoad(); }catch(e){}}
सिडल ने पारी की शुरुआत का जिम्मा दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक को सौंपा। उन्होंने कहा, दो बाएं हाथ के बल्लेबाज, महान खिलाड़ी और शानदार कप्तान। कुमार संगकारा को तीसरे स्थान पर रखा गया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को चौथे और मिस्टर 360 डिग्री एबी डीविलियर्स को पांचवें क्रम पर रखा। दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को छठें नंबर पर रखा गया। सिडल ने कहा, सचिन तेंडुलकर मेरे पहले टेस्ट विकेट थे और मुझे उनके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। भारत के महेंद्रसिंह धोनी टीSम में विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन तथा दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन तेज गेंदबाजी आक्रमण संभालेंगे। श्रीलंका के रंगना हैराथ एकमात्र स्पिनर होंगे।
सिडल की ऑल टाइम विपक्षी टेस्ट X।: एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड), ग्रीम स्मिथ (द. अफ्रीका), कुमार संगकारा (श्रीलंका), सचिन तेंडुलकर (भारत), एबी डीविलियर्स (द. अफ्रीका), जैक्स कैलिस (द. अफ्रीका), महेंद्रसिंह धोनी (भारत), स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन (दोनों इंग्लैंड), डेल स्टेन (द. अफ्रीका), रंगना हैराथा (श्रीलंका)।

अन्य समाचार