पोखर में डूबने से वृद्ध की मौत

हाजीपुर । करताहा थाना क्षेत्र के गुरमिया पंचायत के पौड़ा गांव में 75 वर्षीय वृद्ध निर्धन सहनी की मौत मंगलवार की रात पोखर में डूबने से हो गई। ग्रामीणों को जब जानकारी हुई तब गुरमिया पंचायत स्थित पोखर में बुधवार की सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिलते ही आसपास सनसनी फैल गई। मृतक चेहराकलां प्रखंड के खोरमपुर का रहने वाला था और पौड़ा मदन सिंह पंचायत में बेटी-दामाद के साथ रहता था। घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को मिली। वे मौके पर पहुंचे और शव को लेकर भागने लगे। सूचना पर करताहां थाना पुलिस ने पीछा कर स्वजनों को पकड़ा और शव को जब्त कर थाना ले आई। स्वजनों ने किसी तरह की शिकायत दर्ज करने से इंकार किया तो पुलिस ने उन्हें शव सौंप दिया। करताहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पंकज ने बताया कि निर्धन सहनी खोरमपुर चेहरकलां का रहने वाला था। वह विक्षिप्त होने के कारण सराय अपने दामाद रमेश सहनी के यहां रहता था। इसके पहले भी कई बार रात और दिन में कहीं अन्यत्र निकल जाता था। शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं है। प्रतीत हो रहा है कि डूबने से उसकी मौत हुई है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार