रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 6 लगाए हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, पाकिस्तान के विरुद्ध जड़े हैं 19 छक्के

नई दिल्ली, जेएनएन। रोहित शर्मा कितने तूफानी बल्लेबाज हैं ये शायद उन्हें साबित करने की जरूरत नहीं है। वो दिखा चुके हैं कि जब एक बार उनका पांव क्रीज पर जम जाए तो वो क्या कुछ कर सकते हैं। वनडे क्रिकेट में तीन-तीन दोहरे शतक इस बात का उदाहरण हैं। रोहित जिस तरह से लंबी-लंबी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं उसी तरह से वो लंबे छक्कों के लिए भी मशहूर हैं। वनडे में वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं तो दूसरी तरफ इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों प्रारूपों को मिलाकर भारत की तरफ से उनके नाम ही सबसे ज्यादा छक्के हैं।


क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को मिलाकर रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 423 छक्के लगाए हैं। पर क्या आपको पता है कि रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा छक्के किस देश के खिलाफ लगाए हैं। चलिए हम आपको बताते हैं। रोहित ने अपने क्रिकेट करियर में अब तक सबसे ज्यादा छक्के दुनिया की बेहद मजूबत क्रिकेट टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने अब तक कुल 99 छक्के लगाए हैं जबकि इस मामले में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है जिसके खिलाफ रोहित ने अब तक 70 छक्के लगाए हैं। श्रीलंका की टीम तीसरे नंबर पर है और रोहित ने इस टीम के खिलाफ कुल 63 छक्के लगाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा के नाम पर कुल 19 छक्के दर्ज हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके नाम पर कुल 54 छक्के लगाए हैं। वैसे रोहित का रिकॉर्ड देखकर तो यही लगता है कि उन्हें कंगारू आक्रमण के खिलाफ शॉट्स खेलने में कुछ ज्यादा ही मजा आता है।
हर देश के खिलाफ रोहित शर्मा के छक्कों की संख्या
विरुद्ध ऑस्ट्रेसिआ - 99
विरुद्ध बांग्लादेश - 41
विरुद्ध इंग्लैंड - 14
विरुद्ध आयरलैंड - 9
विरुद्ध न्यूजीलैंड - 47
विरुद्ध पाकिस्तान - 19
विरुद्ध साउथ अफ्रीका - 54
विरुद्ध श्रीलंका - 63
विरुद्ध यूएई - 2
विरुद्ध वेस्टइंडीज - 70
विरुद्ध जिम्बाब्वे - 5

रोहित शर्मा ने अब तक खेले 32 टेस्ट मैचों में 52 छक्के, 224 वनडे मैचों में 244 छक्के तो वहीं 108 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम पर कुल 127 छक्के दर्ज हैं।

अन्य समाचार