बायसी पंचायत में किया गया सैनिटाइजर का छिड़काव

सुपौल। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के उद्देश्य से राघोपुर प्रखंड के बायसी पंचायत को सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को मुखिया लाजवंती रुपम की देखरेख में पंचायत के वार्ड नंबर 12 से इसकी शुरुआत की गई। मुखिया ने कहा कि इसके पूर्व पंचायत में निश्शुल्क मास्क भी वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही पंचायत को सैनिटाइज्ड कर लिया जाएगा। मुखिया ने पंचायतवासियों से सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए शारीरिक दूरी बनाना सबसे ज्यादा जरूरी है। लॉकडाउन में आपलोग अपने घरों में रहें घर से बाहर नहीं निकलें। तभी हम लोग सुरक्षित रह सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और साबुन, हैंडवाश से हाथों को धोते रहें। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों को जो भी समस्या है उसकी जानकारी दें उसका समाधान किया जाएगा। पंचायत के लोगों को सुविधा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर पूर्व पंसस तारानंद यादव, दुर्गानंद यादव आदि उपस्थित थे।

धरहारा में सैनिटाइजेशन शुरू यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार