पहली नजर में ही सचिन को अपना दिल दे बैठी थी मेडिकल की ये छात्रा, ऐसी थी प्रेम कहानी

खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 24 अप्रैल, 1973 को मुम्बई में हुआ था। सचिन ने अपने खेल के दम पर दुनिया भर में विशेष पहचान बनाई है। हालांकि आज सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए अपना जन्मदिन नहीं मानाएंगे।


जब आज उनका जन्मदिन है तो उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र किया जाना लाजमी बनता है। आज हम आपको सचिन और उनकी पत्नी अंजली की प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात हवाई अड्डे पर हुई थी। इसके बाद पहली ही नजर में मेडिकल की छात्रा अंजली घुंघराले बालों वाले सचिन तेंदुलकर के आकर्षक व्यक्तित्व पर मोहित हो गई थी।

इसके बाद अंजली सचिन से उनका फोन नम्बर हासिल करने में सफल रही। इसके बाद सचिन और अंजलि का प्यार आगे बढऩे लगा और दोनों ने एक होने का फैसला किया। अंजलि ने खुद इस बात का खुलासा सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा प्लेइंग इट माइ वे के विमोचन के मौके पर किया था। सचिन ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। उनमें से कई रिकॉर्ड तो अभी भी अन्य खिलाडिय़ों की पहुंच से बहुत दूर है।

अन्य समाचार