कालाजार से बचाव को लेकर 158 गांवों में होगा छिड़काव

सहरसा। जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार से दवा का छिड़काव किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला वेक्टर जनित नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार ने बताया कि कालाजार को लेकर विभाग पूरी तरह सजग है। स्वास्थ्य विभाग इस रोग से समाज को सुरक्षित रखने के लिए त्वरित गति से उन्मूलन कार्य चला रहा है। छिड़काव के लिए सिथेटिक पाइराथाइराइड मंगाकर प्रखंडों में वितरण किया चुका है। यह अभियान अगले 60 दिनों 158 गांव में चलेगा।

----
10 प्रखंडों में चलेगा अभियान
----
केयर इंडिया की डीपीओ नासरीन ने कहा कि कुल 63 दल को लगाया गया है। जो कुल 11,54,301 की आबादी को कवर करेगी। जिसमें 2,30,220 घरों में छिड़काव किया जाना है। छिड़काव में सिथेटिक पाइराथाइराइड का इस्तेमाल किया जाएगा। बताया कि जिले के पिछले तीन चार वर्षो के आंकड़े यह बता रहे हैं कि प्रत्येक वर्ष कालाजार मरीजों की संख्या में कमी आई है। 2018 में जिले में 109 कालाजार के मरीज थे। जो 2019 में 66 हो गयी। वर्ष 2020 में जिले मे कालाजार मरीजों की संख्या अभी तक आठ है। बताया कि कालाजार पीड़ित मरीज को 7100 रुपये की राशि श्रम क्षतिपूर्ति राशि के रुप में दी जाती है।
सहरसा में किसान की गोली मारकर हत्या यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार