एक माह बाद फिर शुरू हुआ डबल डेकर फ्लाइओवर का निर्माण

जागरण संवाददाता, छपरा : लॉकडाउन में ठप पड़े देश के सबसे लंबे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण एक बार फिर से शुरू हो गया है। सरकार की ओर से लॉकडाउन में छूट के बाद पूर्वी हिस्से में छड़-लोहा बांधने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि सामग्री की कमी बताई जा रही है। साइट इंचार्ज कहतें है कि कुछ दिनों का निर्माण सामग्री स्टॉक में मौजूद है। श्रमिकों की भी फिलहाल कमी नही है।

बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण 370. 61 करोड़ से हो रहा है। शहर के भिखारी चौक से गांधी चौक, मौना चौक, नगरपालिका चौक होते हुए सरकारी बस स्टैंड तक बनने वाले इस इस फ्लाइओवर के निचले डेक की लंबाई 2500 मीटर तथा उपरी डेक की लंबाई 3520 मीटर होगी। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। मार्च 2019 में शुरू कार्य को वर्ष 2024 मार्च तक पूरा कराने का लक्ष्य है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के तहत एनसीसी लिमिटेड यह काम करा रहा है।
प्रसव के दौरान मौत के बाद मायकेवालों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा यह भी पढ़ें
कंपनी के साइट इंचार्ज विदेंश्वर पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन के कारण काम रुक गया था, लेकिन आदेश के बाद बेस और पिलर बनाने का काम शुरू कराया गया है। हालांकि सड़क किनारे बड़े-बड़े पेड़ हटाने तथा कुछ जमीन अधिग्रहण के कारण पहले ही काम में देरी हो चुकी है और अब लॉकडाउन की वजह से इसपर ब्रेक लगा है। अब अधूरे बेस पिलर को ढालने के लिए लोहा-छड़ बांधने का काम शुरू हुआ है। कुछ दिनों में इसमें पूरे रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। वर्जन-
डबल डेकर पुल का निर्माण शुरू हो गया है। इंजीनियरों को इस कार्य में फिजिकल डिस्टेंसिग मेंटेन कराने का निर्देश दिया गया है। यदि निर्माण सामग्री की ढ़ुलाई और श्रमिकों के कामकाज में दिक्कत आती है तो इसके लिए विभागीय स्तर से पास बनवा लेने को कहा गया है। उम्मीद है कि अब काम में तेजी आएगी और इसे समय पर पूरा कराने का प्रयास होगा।
- सुब्रत कुमार सेन,
डीएम, सारण।
देश का सबसे लंबा होगा यह फ्लाईओवर
छपरा में बन रहा फ्लाईओवर देश का सबसे लंबा बताया जा रहा है। इससे पहले मुंबई में 2014 में सांताक्रूज और चेंबूर लिंक रोड के बीच 1.8 किलोमीटर लंबा डबल डेकर फ्लाइओवर है। बेंगलुरु में भी डबल डेकर फ्लाईओवर बन रहा है। छपरा में बन रहे फ्लाईओवर से छपरा से सिवान और पटना का रास्ता आसान होगा।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार