आपका प्यार सिंगल है या नही पता लगाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

अक्सर लड़कियाँ अपने प्यार के बारे में बताने से डरती हैं कि कहीं वह किसी के साथ रिलेशनशिप में ना हो, तो इस दुविधा कि स्थिति में हम आपको बता दें कि आप कुछ तरीकों से यह पता लगा सकती हैं कि पसंद आने वाला लड़का सिंगल हैं या नहीं।

पता लगाएं लड़का सिंगल है या नहीं:
# दोस्तों के साथ समय: जो लड़के सिंगल होते हैं, वह अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। इतना ही नहीं, वह मूवी देखने या फिर शॉपिंग के लिए भी अपने दोस्तों को ही लेकर जाते हैं।
# मुस्कुराहट: जिस लड़के को आप पसंद करती हैं, अगर वह आपको देखकर मुस्कुराता है या नजरें मिलाते हैं तो समझ लें कि वह अब तक आपके लिए सिंगल हैं और आपका ही इंतजार कर रहें हैं।
# चेहरे के भाव: अगर कभी उनके दोस्त कपल्स या प्यार से जुड़ी बातें कर रहें हो और ऐसे में उनके चेहरे पर मायूसी सी छाई हुई हो, तो ऐसे में आप समझ जाएं कि वह सिंगल हैं।
# बॉडी लैंग्वेज: अगर आपको बॉडी लैंग्वेज पढ़नी आती हैं तो ऐसे में आप उस लड़के को देखकर इस बात का पता लगा सकती हैं कि वह सिंगल हैं या फिर रिलेशनशिप में हैं।

अन्य समाचार