लड़के और लड़कियों दोनों में होनी चाहिए इन बातों को छुपाने की शक्ति,जानिए

महिला और पुरूषों को कुछ विशेष बातों को पचाने की शक्ति होनी चाहिए। पुरुषों को इन बातों को कभी भी किसी के सामने जाहिर नहीं करनी चाहिए, ये बातें जाहिर करने से परिवार के मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

# धन हानि: अगर आप व्यवसाय करते हैं या कोई रोजगार करते हैं और उसमें हानि होती है, तो उसकी जानकारी किसी को नहीं देनी चाहिए, वो इस बात को प्रचारित कर सकते हैं, जिससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंज सकती है।
# सुख-दुख: तो सिक्के के दो पहलू होते हैं, जैसे हर दिन के बाद रात आती ही है उसी तरह से सुख के बाद दुख आता ही है, दुख कभी किसी के सामने व्यक्त नहीं करना चाहिए। इससे तकलीफ घटने की बजाय और बढ़ सकती है।
# अपमान: मनुष्य को दूसरों के द्वारा किए गए अपमान की बात किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे आपका सम्मान भी दूसरो की नजरों में कम होने लगता है और आप दूसरों की नजर में हसीं के पात्र बन जाते है।
# दान पुण्य: दान की हुई चीज को कभी गिनाना नहीं चाहिए। ना ही अपने निजी स्वार्थ के लिए या फिर दिखावे के लिए दान किया जाना चाहिए। ऐसा दान निर्थक माना जाता है। जिसका कोई फल हमें प्राप्त नहीं होता।

अन्य समाचार