Xiaomi Mi A3 को चौथी बार Android 10 अपडेट जारी किया गया

जयपुर। Xiaomi ने चौथी बार Mi A3 के लिए Android 10 अपडेट जारी किया है। इससे पहले Xiaomi Mi A3 को तीन बार यह अपडेट जारी किया जा चुका है लेकिन बग्स के कारण इसे तीनों बार रोकना पड़ा। Xiaomi ने Mi A3 के लिए एक बार फिर एंड्रॉइड 10 अपडेट जारी किया है। Reddit उपयोगकर्ता के अनुसार इस अपडेट का नया फर्मवेयर V11.0.14.0.QFQMIXM है। और इसे OTA अपडेट के रूप में रोल आउट किया जा रहा है। अपडेट को धीरे-धीरे दुनिया भर के सभी Mi A3 यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा। इस प्रकिया से पता चला जायेगा कोई बग फिर से इस अपडेट में मौजूद तो नहीं है। कंपनी ने चेंजलॉग में डार्क थीम और जेस्चर-आधारित नेविगेशन जैसी नई विशेषताओं का उल्लेख है। Android 10 गोपनीयता नियंत्रणों का भी उल्लेख किया गया है जिसमें कहा गया है कि इस अपडेट में फिंगरप्रिंट सेंसर के लिए बग फिक्स शामिल हैं। हम यूजर्स को सलाह देते हैं कि इस अपडेट को एक स्थिर और मजबूत वाई फाई कनेक्शन के माध्यम से डाउनलोड़ करें। उम्मीद है इस बार इस अपडेट में कोई कमजो​री नहीं होगी। और यह सफलता पूवर्क यूजर्स के पास पहुंच जायेगा। बता दें कि शाओमी i Mi A3 कंपनी की तीसरी पीढ़ी का एंड्रॉयड वन फोन है। यह एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। Xiaomi Mi A3 का USP 32MP AI सेल्फी कैमरा है जो पोर्ट्रेट मोड, सीन डिटेक्शन और पॉम शटर जैसे फीचर्स के साथ आता है। अन्य कैमरा स्पेक्स में पीछे की तरफ ट्रिपल लेंस सेटअप शामिल है। इसमें सोनी IMX586 सेंसर के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है जिसका अपर्चर f / 1.79 है। एक 8MP अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा भी मिलेगा। इसमें 2MP का डेप्थ सेंसर भी है। Xiaomi का दावा है कि Mi A3 स्मार्टफोन EIS सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमताओं के साथ आता है।io

अन्य समाचार