एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर एंटी एजिंग डाइट है फूल मखाने

ताज़े फल से तो हमेसा कई सारी बीमारियां दूर हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते है सूखे मेवे फूल मखाना में कितना अधिक फायदा होता है। इसे आप अपने व्रत में भी खा सकते। यह बाजार में पक्के हुए नहीं मिलते है इसे आपको घी में अच्छे से पकाना पड़ता हैं।

तो आइये जानते हैं फूल मखाने के गुणों बारे में मखाने कमल के बीजों की लाही है। मखाना को देवताओं का भोजन भी कहा गया। फूल मखाना पूजा एवं हवन में भी काम आता है। इसे आर्गेनिक हर्बल भी कहते हैं। क्योंकि यह बिना किसी रासायनिक खाद या कीटनाशी के उपयोग के लिए भी उगाया जाता है।
मखाने के खाने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। रात में सोते वक्त दूध के साथ मखाने का सेवन करने से नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा मखानों का नियमित सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और हमारा शरीर सेहतमंद रहता है।
यह सुपाच्य है तथा आहार के रूप में इसका उपयोग किया जाता है। बच्चों का इसे देसी घी में बघार कर चिवडे की तरह नमकीन बना कर दें। वे इसे बहुत पसंद करते हैं। इसे खीर में भी मिला कर दे सकते हैं।
फूल मखाने में कार्बोहाईडे्रट, प्रोटीन, वसा, खनिज लवण, फॉस्फोरस एवं लौह पदार्थ भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।
लंबे वक्त जवां दिखना है, तो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मखाने खाएं। दरअसल ये एंटी एजिंग डाइट है। कैल्शियम से भरपूर मखाना जोडों के दर्द में फायदेमंद होता है। गठिया में भी इसे खाने आराम मिलता है।

अन्य समाचार