कई रोगों को बहुत आसानी से छूमंतर कर देता हैं अंगूर

अंगूर ऐसा शानदार फल हैं जो सबको बहुत पसंद आता हैं साथ ही ये लोगों की पसंद के साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। अंगूर खाने से त्वचा में तो बहुत ज्यादा निखार आता ही हैं साथ ही कई रोगों को भी बहुत आसानी से छूमंतर कर देता हैं।

अंगूर में सोडियम, पौटेशियम, सिट्रिक एसिड, पोटैशियम सलफेट, मैग्नीशियम व आयरन के तत्व बहुत भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी होते हैं। आइए अब हम आपको बताते है अंगूर से होने वाले सारे स्वास्थ्य लाभों के बारे में.
(1) सिर दर्द को दूर करने में कारागार
पुरे दिन ऑफिस या घर में काम करने के बाद अक्सर महिलाओं को सिर दर्द और थकान होने लगती है, ऐसी स्थिति में अंगूर का सेवन करने से थकान और सिर दर्द जल्द ही दूर हो जाता है। साथ ही अंगूर आपकी याददाश्त को भी बहुत तीव्र करता है।
(2) डार्क सर्कल को करें दूर
अंगूर का रस आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल को दूर करने के लिए भी काम आता है, इससे हमारी आंखों को ठंडक मिलती है। इसके अलावा यह आंखों में होने वाली मोतियाबिंद की समस्या में भी राहत प्रदान करता है।
(3) चहरे के लिए गुणकारी
अंगूर खाने से हमारे चेहरे में निखार आता है और हमें दाग-धब्बों से भी मुक्ति मिलती है।
(4) कब्ज से मुक्ति के लिए
अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान है, तो अपको भी अंगूरों के सेवन करना चाहिए। कब्ज से मुक्ति पाने के लिए आप अंगूर में थोड़ी सी काली मिर्च और नमक को डालकर इसका सेवन करें। इससे आपको कब्ज से मुक्ति मिलेगी और आपकी पाचन क्रिया भी ठीक हो जाएगी।
(5) हृदय रोगों से रखे दूर
दिल से जुड़ी बीमारियों से परेशान लोगों के लिए अंगूर अमृत के सामान फायदा पहुंचाता है। इसके नियमत सेवन से हृदय से जुड़ी कई बीमारियों से हमारी रक्षा होती है। हृदय रोगी इसके सेवन से हार्ट अटैक जैसी स्थिति से भी आसानी से बच सकते हैं।

अन्य समाचार