ज्यूरी में दो पक्षों के बीच हिसक झड़प, एक घायल, दो गिरफ्तार

जिले के पकरीबरांवा प्रखंड क्षेत्र के ज्यूरी गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच हुई हिसक झड़प हुई। जिसमें एक युवक जख्मी हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पकरीबरांवा में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष सरफराज इमाम के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, गांव में पुलिस कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि देर रात ज्यूरी गांव के कुछ लड़के मुकेश चौरसिया, कैलाश कुमार, रोशन कुमार व चंदन पासवान शौच के लिए गांव के बाहर ईदगाह की ओर गए थे। इसी क्रम में साइकिल से मो. अल्तमस को आते देख युवकों ने कोरोना से जोड़कर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जो उसे नागवार गुजरा। अल्तमस ने सूचना अपने साथियों को दी। इसके बाद पहुंचे युवकों ने मुकेश व उसके साथियों के साथ मारपीट की। घटना में मुकेश चौरसिया जख्मी हो गया।

बुराई से दूर रहने का संदेश देता है रमजान यह भी पढ़ें
उक्त मामले में एक पक्ष के मुकेश चौरसिया, रौशन कुमार, चन्दन पासवान, रंजीत पासवान, लालो यादव, आशीष ठाकुर व शंकर पासवान व दूसरे पक्ष के मो. जहांगीर, मो. कलाम, मो. फैसल, मो. अफरोज, मो. सुहैल, मो. कलीम, मो. अल्तमस, जहांगीर के भाई आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें मुकेश व मो. फैसल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शेष आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ की गई है। गांव में तनाव को ले पुलिस कैंप कर रही है। बताया जाता है कि समय रहते पुलिस गांव पहुंच गई। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस पहुंचने के पूर्व दोनों ओर से काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे। एक दूसरे से दो-दो हाथ करने को तैयार थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार