25 अप्रैल-भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली-भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1678 - फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा किया।
1867 - जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
1905 - दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।
1925 - पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1954 - बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
1975 - तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1980 - अमेरिकी सेना का तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधकों को छुड़ाने की कोशिश नाकामयाब हुई।
1981 - जापान के सुरूगा में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।
1982 - दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।
1983 - जर्मन पत्रिका 'स्टर्न' ने हिटलर की विवादास्पद डायरी की पहली किस्त छापी।
2005 - जापान के अमागासाकी में रेल दुर्घटना में 107 लोग मारे गये।
2013 - ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षाेंं के अंतराल के बाद पुन: खोला।

अन्य समाचार