Tourism: सिर्फ आगरा में ही नहीं बल्कि ताजमहल इन शहरों में भी हैं, देखकर रह जाएंगे हैरान

आगरा के ताजमहल देखने के शौकीन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। इस प्यार और त्याग के प्रतीक को हर कोई देखने की चाह रखता है। यह दुनिया के सात अजूबों में से एक है। इसे देखने हर साल करोड़ो लोग देखने आते हैं। जिस समय ताजमहल बनाया गया था। उस समय किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी कि इस अनुपम कला की कोई प्रतिकृति भी हो सकती है। वहीं इसकी खूबसूरती को देख कई शासकों ने इसकी प्रतिकृति बनवाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो इस बनवाने में पूरी तरह सफल नहीं हो पाए। वहीं हम आपको आज ताजमहल की प्रतिकृति के बारे में बताने जा रहे हैं,जो देश के कई शहरों में देखने को मिलती है।

ताजमहल कोटा
इस शहर में कई ऐतिहासिक स्थल हैं। जिसे देखने हर साल देश विदेश से काफी लोग आते हैं। वहीं राजस्थान के कोटा में सेवन वंडर्स पार्क बनवाया गया है। जहां आपको ताजमहल की प्रतिकृति देखने को मिल सकती है।
मिनी ताजमहल, बुलंदशहर
बुलंदशहर में आपको मिनी ताजमहल देखने को मिल सकता है। इसे शहर के एक सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर फैजुल हसन कादरी ने अपनी पत्नी की याद में बनवाया था। इस मिनी ताजमहल की कहानी भी शाहजहां और मुमताज की कहानी की तरही ही है।
बेंगलुरु का ताजमहल
आप ताजमहल की प्रतिकृति कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी देख सकते हैं, जिस स्थान पर यह प्रतिकृति है, उसे बन्नेरघेट्टा मार्ग के नाम से जाना जाता है। इसका निर्माण मलेशियाई कलाकार सेकर द्वारा 2015 में निर्मित किया गया था।
बीबी का मकबरा, औरंगाबाद
यह मकबरा औरंगजेब ने बनवाया था। इसे औरंगजेब ने अपनी बीवी दिलरस बानू बेगम की याद में बनवाया था। इसे बीबी का मकबरा भी कहा जाता है। यह बिल्कुल ताजमहल की तरह दिखता है।
शहजादी का मकबरा, लखनऊ
नवाबों के शहर से मशहूर लखनऊ में आपको कई मकबरे देखने को मिल सकते हैं। वहीं इनमें एक शहजादी का मकबरा है। यह छोटा इमामबाड़ा परिसर में स्थित है। यह मकबरा हूबहू ताजमहल जैसा ही दिखता है।

अन्य समाचार