रात को दही खाने से पाचन क्रिया में पैदा हो जाती है गड़बड़ी

यह तो हम सभी जानते हैं की दही हमारी सेहत के लिए कितना अधिक लाभदायक होता हैं। खासकर गर्मी में दही का सेवन बहुत अधिक फायदेमंद होता हैं। लेकिन दही खाने का भी एक उचित समय होता हैं। दही का सेवन दिन में बहुत फायदेमंद होता हैं लेकिन इसका सेवन अगर रात में किया जाए तो इसके दोगुने ज्यादा नुकसान होते हैं। जानते हैं इसके अनेको नुकसान के बारे में..

*शरीर में कुछ हिस्सों में अगर सूजन है तो रात के समय दही कभी भी न खाएं। इससे सूजन कम होने की बजाए बहुत ज्यादा जाएगी।
*रात को दही खाने से पाचन क्रिया में बहुत गड़बड़ी पैदा हो जाती है। इसे पचाने के लिए एनर्जी बर्न करने की आवश्यकता होती है। रात के समय ज्यादातर लोग खाने के बाद से जाते हैं। जिससे दिक्कत बढ़ने लगती है।
*रात के समय दही खाने से शरीर में इंफैक्शन होने का डर भी रहता है। इससे खांसी और जुखाम हो सकता है।
*गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो रात के समय इसका सेवन करने से परहेज करें। इससे दर्द कम होने की बजाए बढ़ जाएगा।

अन्य समाचार