लॉकडाउन तोड़ने पर ट्रेलर मास्टर गिरफ्तार

खगड़िया। लॉकडाउन का उल्लंघन

करना बेलदौर थाना क्षेत्र के चोढ़ली में एक ट्रेलर मास्टर को मंहगा पड़ गया। बेलदौर थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने शुक्रवार को लॉकडाउन उल्लंघन मामले में ट्रेलर मास्टर को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक चोढ़ली बाजार के ट्रेलर मास्टर गुड्डू कुमार लॉकडाउन का उल्लंघन कर कपड़ा सिलाई कर रहा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल मौके पर पहुंचकर गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार