नोखा में 3106 घरों में की गई लोगों की थर्मल स्क्रीनिग

कोरोना वायरस को ले सरकार द्वारा हर घर में लोगों की थर्मल स्क्रीनिग करने के लिए गए निर्णय के तहत घर-घर कराए जा रहे स्क्रीनिग का कार्य प्रखंड में संपन्न हो गया। आंगनबाड़ी सेविका ,आशा व एएनएम की तीन सदस्यीय टीम बनाकर इनके द्वारा घर घर जाकर सर्वे व लोगों का थर्मल स्क्रीनिग किया जा रहा था।

सर्वे में बाहर से आने वाले लोगो के अलाव घर पर रहने वालों के बारे में जानकारी जुटाई की जा रही थी कि आपके घर में कितने लोग हैं। कितने लोग बाहर से आए हैं। घर में किन-किन को सर्दी जुकाम बुखार है। इस दौरान टीम द्वारा घर के सभी सदस्यों की स्क्रीनिग भी की जा रही थी। प्रखंड में कुल 3106 घरों में स्क्रीनिग का कार्य किया गया। इस संबंध में पीएससी के स्वास्थ्य प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नोखा प्रखंड के सभी 14 पांचायत एवं नगर पंचायत में कुल 14 टीम व छह सुपरवाइजर को लगाया गया था । जिसमे 3106 घरों के कुल 17036 लोगों का स्क्रीनिग टेस्ट किया गया। इसमें सर्दी खांसी बुखार के बारे में भी सर्वे में जानकारी हासिल की गई।
वृद्धाश्रम की सफाई एवं सैनिटाइज करने का निर्देश यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार