लॉकडाउन रेसिपी : 'चॉकलेट स्मूदी' देगी ठंडक का अहसास

लॉकडाउन के इस समय में अब घरों में ठन्डे पेय पदार्थों को शामिल किया जाने लगा हैं। ऐसे में आज हम 'चॉकलेट स्मूदी' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बच्चों को खूब पसंद आएगी। यह गर्मियों के इन दिनों में ठंडक प्रदान करेगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री100 ग्राम चॉकलेट, 3-4 स्ट्रॉबेरीज, 1 केला, 2 कप ठंडा दूध,1/4 कप दही, 2 टेबलस्पून शहद, 2 टेबलस्पून बारीक कटे मिक्स्ड नट्स (बादाम, अखरोट और पिस्ता) कुछ सीज़नल फल गॉर्निशिंग के लिए, 1 टेबलस्पून चॉकलेट सीरप।

बनाने की विधि - लेंडर जार में स्लाइसेज में कटा केला, स्लाइसेज में कटी चॉकलेट डालकर सभी चीज़ों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। - अब इसमें दूध, दही, शहद और जरूरत अनुसार बर्फ मिलाकर दोबारा ब्लेंड करें।- तैयार स्मूदी को ग्लास में डालें।- अब ऊपर से स्ट्रॉबेरीज, मिक्स्ड, नट्स और सीज़नल फलों से गार्निश कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

अन्य समाचार