Xiaomi Redmi Note 9 (Redmi 10X) 30 अप्रैल को होगा लॉन्च, 5020mAh होगी बैटरी

शाओमी (Xiaomi) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल से अपने नेक्स्ट जनरेशन Redmi Note 9 सीरीज मॉडल की लॉन्च डेट की जानकारी दी है। Redmi Note 9 के बारे में तब जानकारी मिली थी, जब Redmi Note 9 Pro, Note 9 Pro Max और Note 9s को पेश किया गया था। रेडमी द्वारा जारी पोस्टर से पता चलता है कि Redmi Note 9 को ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जो 30 अप्रैल को आयोजित होगा। यह इवेंट 20:00 GMT +8 आयोजित होगा। इस खबर को सबसे पहले Gizmochina ने स्पॉट किया था। Also Read - Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: रेडमी नोट 9 प्रो से सस्ते में खरीद सकते हैं रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स

The legend of #RedmiNoteSeries continues! Also Read - Redmi Note 9: इस तारीख को लॉन्च होंगे नए रेडमी स्मार्टफोन, मिलेंगे चार रियर कैमरे और दमदार फीचर
Get ready to meet the newest members of #RedmiNote9Series as well as other great Xiaomi products! #NoMiWithoutYou pic.twitter.com/iWpxwDgCWm
- Xiaomi (@Xiaomi) April 24, 2020
रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 9 को चीन में Redmi 10X के नाम से पेश किया जा सकता है। यह मॉडल हाल में चाइनी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी एजेंसी TENAA पर स्पॉट हुआ था। इससे स्मार्टफोन के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है।
यह डिवाइस मॉडल नंबर M2003J15SC के साथ स्पॉट हुआ था। फोन में 6.43-inch IPS LCD FHD+ डिस्प्ले होगा जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल्स का होगा। यह डिवाइस 8.9mm पतला और 198 ग्राम वजनदार होगा। फोन में 5020mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन के डिजाइन की बात की जाएं तो यह दिखने में कुछ मॉडिफिकेशन के साथ Note 9 Pro जैसा ही हो सकता है। डिवाइस के अपर लेफ्ट कॉर्नर में पंच होल दिया जा सकता है। इसके अलावा बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। वहीं इससे पहले कंपनी ने Note 9 Pro में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया था।
अपकमिंग रेडमी फोन में 22.5W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें प्राइमरी सेंसर 48मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं दूसरा सेंसर 8मेगापिक्सल का और तीसरा और चौथा सेंसर 2-2 मेगापिक्सल के होंगे। China Telecom लिस्टिंग के मुताबिक Redmi 10X को RMB 1,499 की कीमत में पेश किया जा सकता है। भारतीय रुपये में यह कीमत 16 हजार रुपये के आसपास होती है।

अन्य समाचार