इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस से अच्छा जूस कोई हो ही नहीं सकता, आज ही करे सेवन

कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना का असर उन लोगों पर ज्यादा होता है, जिनका इम्यून सिस्टम इस बीमारी से लड़ने में कारगार ना हो। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है गिलोय जूस के बारे में जो आपकी इम्यूनिटी तो बढ़ाता ही है और साथ में सभी बीमारियों को रखता है आपसे कोसों दूर। गिलोय के पत्ते पान के पत्ते की तरह होते हैं। गिलोय इतनी गुणकारी है कि इसका नाम अमृता रखा गया है। इसकी पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन, फास्‍फोरस और तने में स्टार्च पाया जाता है। गिलोय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसके लिए प्रतिदिन सुबह-शाम गिलोय का रस घी या शहद मिलाकर सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।गिलोय का रस आंवले के रस के साथ मिलाकर लेना आंखों के रोगों के लिए लाभकारी होता है। इसके सेवन से आंखों के रोगों तो दूर होते ही है, साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ती हैं। इसके लिए गिलोय के रस में त्रिफला को मिलाकर काढ़ा बना लें। इस काढ़े में पीपल का चूर्ण और शहद मिलकर सुबह-शाम सेवन करें।

अन्य समाचार