डायबीटीज की मरीजों के लिए रामबाण है सत्तू का सेवन

गर्मियों में सेहत का कुछ ज्यादा ही ध्यान रखने की जरूरत होती है वरना कई बीमारियां हमें घेर लेती है। इस समय ठंडी चीजें का सेवन ज्यादा पसंद होता है जो हमारे शरीर को गर्मी से राहत देते हैं। वैसे गर्मी के समय में सत्तू हमारी सेहत के लिए रामबाण होता है और सत्तू हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है।सत्तू के सेवन के फायदे: # चने के सत्तू शरीर में एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को भी कम करता है और इसी के कारण डायबिटीज के मरीजों के लिए सत्तू बहुत उपयोगी माना जाता है। # गर्मी के दिनों में लू लगने का सबसे बड़ा खतरा रहता है और सत्तू का सेवन करना लू से बचाता है। इसी के साथ सत्तू से शरीर में ठंडक पहुंचती है, इसलिए यह लू की चपेट में आने से हमें बचाता है।# गर्मियों में सत्तू के सेवन करने से लू से बचा जा सकता है। दरअसल इसमें पेट को ठंडा रखने के साथ ही कई तरह की पेट की बीमारियों को भी दूर करने वाले गुण होते हैं।# चने के सत्तू का सेवन करना लाभदायक होता है और इसमें जो मिनरल्स होते हैं वह हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसी के साथ चने के सत्तू में पाई जाने वाली प्रोटीन लिवर के लिए फायदेमंद होती है।# चने के सत्तू से आसानी से मोटापा कम किया जा सकता है। अधिक भूख लगने पर सत्तू खाने या फिर इसका शर्बत पीने के बाद लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती है।

अन्य समाचार