लॉकडाउन में गर्भवती महिलाएं रखे सेहत का ख्याल, स्वस्थ रहने के लिए करें यह योगासन

जयपुर।कोविड—19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है।ऐसे में इस लॉकडाउन के समय में गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।क्योंकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस,ब्लड प्रेशर, कब्ज, खून की कमी, थकान और अनिंद्रा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।इसके अलावा कुछ महिलाओं में तनाव बढ़ने की समस्या भी दिखाई देती है।

वहीं गर्भावस्था के दौरान सेहत का ध्यान ना रखने के कारण गर्भ में पल रहें शिशु पर भी विपरित प्रभाव पड़ता है।गर्भावस्था में शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पौष्टिक डाइट के साथ योगासन का अभ्यास करना भी लाभकारी होता है।
इस लॉकडाउन के समय गर्भवती महिलाएं प्रतिदिन सुबह और शाम को शांत वातावरण में भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करें।भ्रामरी योगासन को करने के लिए सबसे पहले आप समतल जगह पर योग मैट बिछाए और फिर इस पर आराम से बैठ जाएं।
इसके बाद अपने दोनों हाथों को कोहनियों तक मोड़कर कानों तक ले आए और फिर अपने अंगूठे से दोनों कानों को बंद कर लें। अब अपने दोनों हाथो की तर्जनी उंगली को माथे पर और मध्यमा, अनामिका और कनिष्का उंगली को आंखों के ऊपर रखते हुए नाक से धीरे—धीरे गहरी सांस लें।
प्रतिदिन भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करने से शरीर का तनाव कम होता है और इससे गर्भावस्था के दौरान होने वाली शारीरिक समस्या की परेशानी दूर होती है।इससे ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन की समस्या भी दूर होती और शरीर स्वस्थ बना रहता है।

अन्य समाचार