लड़कियों को जरूर पता होनी चाहिए पीरियड्स से सबंधित ये बातें,वरना हो सकता है नुकशान

महिलाएं हर महीने एक असहनीय दर्द से गुजरती है। इस प्रक्रिया का होना महिलाओं के लिए बहुत ही जरूरी है। यह हर महीने 3 से 5 दिन तक रहती है। यही मासिक चक्र महिलाओं की प्रजनन प्रणाली में परिवर्तन लाता है, जिससे महिलाएं प्रजनन के लिए तैयार होती हैं।

पीरियड्स से सबंधित बातें:
# कई बार यह तय समय पर नहीं आती। इसके पीछे के कारण खाने-पीने की गलत आदतें, शरीर में खून की कमी और टैंशन हो सकते हैं। वैसे तो यह महिलाओं में होनी वाली आम सी समस्या है।
# महिलाएं पीरियड्स टालने वाली दवाएं लेती हैं। लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक है। इस विषय पर कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने वाली दवाओं में प्रोजेस्टरोन होता है।
हार्मोंन्स में किसी तरह की कोई गड़बड़ी हो जाती हैं तो पीरियड्स के अनियमित होने की प्रॉब्लम होने लगती है। अगर आप भी ऐसी ही किसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो डाक्टर से परामर्श लें और बिना संकोच खुलकर अपनी परेशानी बताएं।
# अगर किसी युवती को पहले 2 वर्षों तक अनियमित मासिक धर्म की शिकायत रहती है यह डरने वाली नहीं बल्कि यह सामान्य प्रक्रिया है लेकिन अगर यह हालात लंबे समय से चल रहे हैं तो डॉक्टर से जरूर चेकअप करवाएं।

अन्य समाचार