मिश्रित अनाज सेहत के लिए होता है लाभदायक

वर्तमान की भागदौड़ वाली जिंदगी में आजकल के खानपान पर इंसान कतई ध्यान नहीं दे पाता हैं अगर आप भी अपनी डाइट पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो फ़िक्र मत करिये आप रोजाना अपने खाने में यह अनाजों का मिश्रण का सेवन करे इससे आपकी हेल्थ सही रहने के साथ साथ स्वस्थ भी रहेगी। हम सभी जानते हैं कि गेंहू की एक जाति जौ हैं।

लेकिन ये गेंहू की अपेक्षा हल्का और मोटा अनाज है। जौ में मुख्य रूप से लेक्टिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड, फास्फोरिक एसिड, पोटेशियम और कैल्शियम उपलब्ध होता है। जौ के फायदेजिन लोगों को गर्भपात होता है उनके लिए जौ अमृत से कम नहीं हैं। इसके सेवन से गर्भपात की समस्या दूर होती है। जौ के आटे को घी और ड्राई फ्रूट के साथ मिलाकर लड्डू बना कर खाया जा सकता है।
खराब और दूषित खानपान के चलते अधिकतर लोग पथरी की समस्या से परेशान रहते हैं। इस बीमारी से पीड़ित लोग जौ को पानी में उबालें। और ठण्डे पानी के साथ पीयें। इसके अलावा ऐसे लोग जौ की रोटी, धाणी और जौ का सत्तू भी ले सकते हैं। जौ के सत्तू और त्रिफले के काढ़े में शहद मिलाकर पीने से मोटापा समाप्त हो जाता है।
इसके अलावा जो व्यक्ति कमजोर हैं वे जौ को दूध के साथ खीर बना कर खाने से मोटे हो जाते हैं। जौ सिर्फ आंतरिक ही नहीं बल्कि बाहरी रूप से भी लाभकारी है। देखा जाये तो आप गेंहू के साथ जौ, चना आदि को मिलाकर पीसने से इनकी रोटियां खाने से आपको पाचन में राहत मिलेगी। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहता हैं।

अन्य समाचार