चांद का दीदार होते ही शुरू हुआ रमाजन, घरों में पढ़ी गई नमाज

संवाद सूत्र, राघोपुर (सुपौल): शुक्रवार की शाम चांद दिखाई देने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में रमजान पर्व शुरू हो गया है। रोजेदारों ने शनिवार को पहला रोजा रखा। चांद का दीदार होने पर क्षेत्र में युवा मुस्लिम धर्मावंलबियों द्वारा पटाखे छोड़कर शुक्रवार की शाम खुशी का इजहार किया गया। मुस्लिम भाइयों ने बताया कि जहां प्रत्येक साल रोजा शुरू होते ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भीड़ इकट्ठी हो जाती थी। जगह की कमी के कारण सड़क पर भी नमाज अदा किया जाता था। लॉकडाउन को लेकर रमजान में मस्जिदों एवं ईदगाह में सन्नाटा रहेगा।

खेतों में किसानों को दी जा रही कोरोना से बचाव की जानकारी यह भी पढ़ें
विदित हो कि इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने में रमजान होता है। इसमें मुस्लिम भाई एक महीने तक उपवास रखकर रोजा रखते हैं और नमाज अदा कर गुनाहों की माफी मांगते हैं। इस बार तराबीह की नमाज भी घरों पर ही पढ़ी जाएगी। जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल रकीब ने बताया कि रमजान का यह पवित्र महीना रहमतों बरकतों से भरा होता है। अल्लाह इस महीने में अच्छे काम करने वालों के सारे गुनाह माफ कर देते हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार