पेट दर्द की शिकायत पर पीएचसी से किया गया था रेफर

मधेपुरा। अनुमंडल के बिहारीगंज की महिला में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने पर लोग सकते में आ गए हैं। महिला के कोरोना पॉजिटिव होने पर प्रशासन सख्त हो गया। प्रशासन ने महिला के ट्रैवेल का खुलासा किया गया है। दरअसल रहटा चौमुख गांव की महिला पेट की दर्द की शिकायत पर परिजन के साथ उदाकिशुनगंज पीएचसी पहुंचे थे। महिला इसी महीने के 21 अप्रैल को इलाज के उदाकिशुनगंज अस्पताल आए थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आइबी कुमार ने बताया कि महिला के जांच रिपोर्ट के आधार पर महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। यद्यपि बताया जाता है कि महिला के परिजन उसी दिन ऑटो को रिजर्व कर पटना के बजाय भागलपुर चले गए। फिर उसी रात में परिजन महिला को लेकर घर लौट आए। दूसरे दिन 22 अप्रैल को परिजन महिला को पटना लेकर चले गए। जहां 24 अप्रैल को महिला के कोरोना संक्रमित होने का जाच रिपोर्ट सामने आया। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर जिला और अनुमंडल प्रशासन सकते में आ गए। प्रशासन ने शुक्रवार की रात ही महिला के परिजन और रिशतेदार के 38 लोगों को जांच के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। बिहारीगंज और उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र से लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच प्रशासन ने गांव को सील कर दिया है। गांव से सटे ग्वालपाड़ा के झलाडी, बिहारीगंज तरफ के मोहनपुर गांव, उदाकिशुनगंज के उदा, मधुबन गांव के पास की सीमा को सील किया गया है। प्रशासन ने एहतियातन लोगों को घरों में रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। एसडीएम एसजेड हसन ने कहा कि क्षेत्र में पहला केस सामने आने पर सभी विभाग के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

पहला मामला सामने आने पर लोगों को डराने लगा कोरोना का खौफ यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार